कभी राम बनके कभी श्याम बनके lyrics गाने को T-Series के बैनर तले Dhananjay Mishra के संगीत पर Tripti Shakya ने आवाज दिया है है, गीत के बोल पारंपरिक हैं.
कभी राम बनके कभी श्याम बनके lyrics | |
Song | Kabhi Ram Banke Kabhi Shyam Banke |
Album | भजन |
Singer | Tripti Shakya |
Musician | Dhananjay Mishra |
Lyricist | Traditional |
Music On | T-Series |
कभी राम बनके कभी श्याम बनके lyrics
कभी राम बन के, कभी श्याम बन के, चले आना प्रभु जी चले आना।
तुम राम रूप में आना।
सीता साथ लेके, धनुष हाथ लेके, चले आना प्रभु जी चले आना॥
तुम श्याम रूप में आना।
राधा साथ लेके मुरली हाथ लेके चले आना, प्रभु जी चले आना॥
तुम शिवे के रूप में आना।
गौरा साथ लेके, डमरू हाथ लेके, चले आना प्रभु जी चले आना॥
तुम विष्णु रूप में आना।
लक्ष्मी साथ लेके चक्र हाथ लेके चले आना प्रभु जी चले आना॥
तुम गणपति रूप में आना।
रिद्धी साथ लेके सिद्धी साथ लेके चले आना, प्रभु जी चले आना॥